Tranding
Wed, 03 Jun 2026 06:10 PM

ट्रक की चपेट मेंआने से एक छात्रा की घटनास्थल पर ही हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बी ए थर्ड पार्ट का फॉर्म भरने हेतु एक छात्रा अपने घर से बेतिया साइकिल सेअपनी तीन-चार सहेलियों के साथआ रही थी,इसी क्रम में, रुल्ही गांव से एक ट्रकआ रहा था,ट्रक चालक ने सेनवरिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 बाबू टोला के पास छात्रा की साइकिल में अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी,जिससे उक्त छात्रा जमीन पर गिरते ही ट्रक के चक्के के नीचे आ गई, जिससे उसका सर कुचल गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।पुलिस को सूचना मिलने पर,पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया,ट्रक चालक,खलासी, मौके से फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने उक्त छात्रा की शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।मृत छात्रा रूल्ही गांव निवासी,शिव शंकर यादव की पुत्री,अनिता कुमारी,उम्र,21वर्ष बताई गई है।थाना अध्यक्ष,अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक नंबर BR06G4711को जप्त 

कर थाना परिसर में रखा गया है,साथ ही ट्रक चालक और खलासी की खोजबीन जारी है। हादसे के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया। पंचायत के मुखिया,ज्योति श्रीवास्तव, समाज सेवी,रिंकू श्रीवास्तव, रूलही पंचायत के मुखिया पम्मी सिंह,समाजसेवी मनील सिंह व पुलिस की पहल से लोग शांत हुए।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap