Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:54 AM
धार्मिक / Apr 06, 2024

रोजा इफ्तार मे दिखी गंगा जमुनी तहजीब।

चौक बाजार महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के चौक क्षेत्र अंतर्गत परसौनी गांव के ग्राम प्रधान और प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के आवास पर सामूहिक इफ्तार पार्टी मे गांव के अतिरिक्त अगल-बगल गांव के लोग भी सम्मिलित हुए।

ग्राम प्रधान अनिल कुमार जोशी के आवास पर सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्रीय गणमान्य लोगो और मुस्लिम समुदाय ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के साथ बैठकर रोजा खोला। अनिल जोशी ने कहा कि रमजान मुकद्दस महिना है। इसमे रोजेदार रोजा रखकर खुदा की इबादत करते है। अनिल जोशी ने कहा कि यह धार्मिक प्रयोजन है। इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगो मे आपसी मेल मिलाप बढता है। उन्होने लोगो से अपील की धर्म के नाम पर नफरत नही प्यार बांटने की जरूरत है। हम सब भाई भाई है। एक दूसरे के त्यौहार मे शामिल होने से त्यौहार की खूबसूरती बढती है। इस अवसर पर मौलाना तजम्मुल हुसैन,मौलाना मोहम्मद ताहिर अजीजी, मौलाना काशिम मिस्बाही,मौलाना नुरूजजमा, मास्टर अब्दुल हई, मास्टर बदरूद्वजा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap