Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM

9 वर्षीय बच्ची से 55 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक नौ वर्षीय बच्ची से एक 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म किया,इस मामले मेंआरोपी को 3 घंटे केअंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि चनपटिया थाना के ग्राम पोखरिया राय में एक 9वर्षीय लड़की के साथ एक वृद्ध ने दुष्कर्म किया, जिसकी सूचना चनपटिया थानाअध्यक्ष को मिला।सूचना का सत्यापन के साथ आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, बेतिया के निर्देशन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक तथा एफएसएल टीम के द्वारा घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। पुलिसअनुमंडल पदाधिकारी सदर एक के नेतृत्व में एक टीम गठित हुई,गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 3 घंटे केअंदर अभियुक्त,नरेंद्र चौधरी,पिता, स्वर्गीय,कृष्णा चौधरी,साकिन पोखरिया राय,वार्ड नंबर 12, को पुलिसअभिरक्षा में ले लिया गया,इसके साथ ही पीड़िता को चिकित्सकीय जांच हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया।पुलिस ने आमजन सेअपील की है कि अपवाह पर ध्यान नहीं दें, अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। नाबालिक से दुष्कर्म करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है,नितय दिन इस तरह की घटना सुननेऔर देखने को मिल रही है,मगर पुलिस प्रशासन है कि मूकदर्शक बना रहता है।पुलिस का गस्ती दल कहां रहता है कि इस तरह की घटना दिनप्रतिदिन सुनने को मिल रही है।इस तरह की घटना करने वाले अपराधियों को समय पर सजा नहीं मिलने, सजा मिलने में देरी होने पर उन लोगों का मनोबल बढ़ता जाता है,और इस तरह की घटना करने के लिए सदा आतुर हो जाते हैं।इस तरह की घटना परअंकुश लगाना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।

Karunakar Ram Tripathi
67

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap