Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:48 PM

बेतिया रेलवे स्टेशन का सीनियर डीसीएम ने किया विधिवत निरीक्षण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय बेतिया रेलवे स्टेशन का समस्तीपुर सीनियर डीसीएम,अनन्य स्मृति ने औचक निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर, साफ सफाई, मोटरसाइकिल, टेंपोस्टैंड,समस्याओं के बारे में सुना और स्टेशन के सामने नो पार्किंग का बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिए। स्टेशन पर बने रेस्टोरेंट का भी जायज लिया। स्टेशन की सुविधाओं को लेकर अपने कर्मियों और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान रेल खंड पर बिना टिकट चलने वाले यात्रियों की धर पकड़ कर जुर्माना के रूप में ₹50 हजार स्टेट चेकिंगअभियान के अंतर्गत वसूल किया गया। मौके पर स्ट्रेशनअधीक्षक, लालबाबू रावत, आर पी एफ प्रभारी,शशि भूषण सिंह, जी जीआरपीएफ प्रभारी,राजेश कुमार पंडित, मुख्य टिकट निरीक्षक,राकेश कुमार, अब्दुल हन्नान अंसारी,रेड प्रभारी, डीसीआई, दोनों टिकट निरीक्षक सहित आर पीएफ, जीआरपीएफ जवान बड़ी संख्या में रेल कर्मियों की मौजूदगी रहे।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap