सफाई कर्मचारी के बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है सुनील राजदान
हफीज़ अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
आज सफाई कर्मचारी ट्रेड यूनियन एवं सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त संगठन सफाई कामगार यूनाइटेड फोरम उत्तर प्रदेश की तृतीय आवश्यक बैठक आज दिनांक 21-9-2025 दिन रविवार समय शाम 5:00 बजे स्थान 5/10 बेनाझाबर पुरानी लाल कॉलोनी कानपुर नगर में पंडित जितेंद्र वाल्मीकि एवं अमित कुमार वाल्मीकि जी के अथक प्रयासों से सफाई कर्मचारीयों की ज्वलंत समस्याओं को निराकरण कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन राम प्रकाश भारती जी ने किया।संगठन के समन्वयक सुनील राजदान ने बताया कि सफाई कर्मचारी के आश्रित परिवार में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है क्योंकि परिवार यानी घर को बिना महिला के संचालन नहीं किया जा सकता महिला कर्मचारियों को सुबह 5:00 बजे हाजिरी पर बुलाने के कारण सफाई कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा हैं राजदान ने राज्यपाल मुख्यमंत्री सहित क्षेत्रीय सांसदों विधायकों से अपील की है की महिला कर्मचारियों की हाजिरी 5:00 बजे के बजाय प्रातः 9:00 बजे की जाए ताकि अपने बच्चों को स्कूल भेज कर उनको शिक्षित बनाकर समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके उनको शिक्षा से वंचित न किया जाए सभा में मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष अजीत बाघमार एवं मुकेश वाल्मीकि ने अपना पूर्ण समर्थन सहयोग करते हुए सफाई कामगार यूनाइटेड फोरम के संयोजक मंडल को धन्यवाद दिया बैठक में प्रमुख रूप से विनोद खोटे, जीबी चंद्रगौर, संतोष कुमार भारती, जितेंद्र वाल्मीकि, बाबूलाल वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि, अनिकेत सुनील वाल्मीकि, मनोज भटनागर, चंद्रशेखर, अमित कुमार, विमल कुमार, भोला हजारिया, अरविंद कुमार, मनोज जुगेश, सुरेश बुंदेला, रंजीत कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सभी ने अपने वक्त में कहा कि हमारे निवेदन को स्वीकार नहीं किया जाता पूरे नगर में जन जागरण अभियान चलाकर आंदोलन किया जाएगा।