Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:10 AM
धार्मिक / Sep 17, 2025

नगर व क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई आदि शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती

मधुबन रोड कृषि मंडी निकट श्री विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ हवन,पूजन तथा भव्य भंडारा आयोजित

रिपोर्ट धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड,बलिया। नगर में मधुबन मार्ग स्थिति श्री विश्वकर्मा मंदिर में, श्री विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा आदि शिल्पी (निर्माण के देवता)भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विधिवत पूजन, हवन, आरती, पूर्णाहुति उपरांत प्रसाद वितरण कार्यक्रम एवं दो बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक चला।जिसमें हजारों श्रद्धालु भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य का भागी बने। इस आयोजन पर कृषि मंडी निकट श्री विश्वकर्मा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।

कृषि मंडी निकट श्री विश्वकर्मा मंदिर पर आचार्य पंडित लालमणि विश्वकर्मा (आर्य) एवं आचार्य बिकाऊ शर्मा द्वारा विधिवत पूजन, हवन यज्ञ,व मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। वही नगर व क्षेत्रों के विभिन्न यांत्रिक प्रतिष्ठानों में भी श्री विश्वकर्मा पूजन बड़े ही धूमधाम,विधि विधान से मनाया गया।

बताते चले की भगवान विश्वकर्मा जी को ब्रह्मा जी का पुत्र कहा गया है। भगवान विश्वकर्मा शिल्पनिर्माण और सृजन के देवता हैं। कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने स्वर्ग लोक,यमपुरी,द्वारिका नगरी,पुष्पक विमान आदि का निर्माण किया था।विश्वकर्मा जी शिल्प कला, वास्तु शास्त्र के ज्ञाता थे।ब्रह्मा जी का कुंडल, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र ,भगवान शिव का त्रिशूल, यमराज का काल दंड, इंद्र का बज्र, महादेवी दुर्गा का शस्त्र एवं कवच इन सभी शस्त्रों का निर्माण कर, भगवान विश्वकर्मा ने ही प्रदान किया था। इसी लिए इनको देवताओं का शिल्पकार कहा जाता है।हिंदू धर्म संस्कृति में यंत्रों के देवता भगवान विश्वकर्मा के पिता वासुदेव और माता अंगीरशी है।

अन्त में कृषि मंडी निकट विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने पधारे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता , एवं पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ,भाजपा नेता छट्ठू राम, अमरजीत सिंह, बृजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष दीना नाथशर्मा, कोषाध्यक्ष हरेराम शर्मा, महामंत्री कमल कुमार शर्मा, संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य भुवनेश्वर शर्मा, गुलाब चंद शर्मा,रामउग्रह शर्मा, संतोष शर्मा, शेषनाथ शर्मा ,जयप्रकाश शर्मा,कैलाश शर्मा, शिवशंकर शर्मा ,दूधनाथ शर्मा, बबलू शर्मा, डॉक्टर रामूशर्मा, घनश्याम शर्मा पत्रकार भारत मीडिया,बबलू ग्रीनपलाई,कैलाश यादव, डॉक्टर रामजन्म चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap