Tranding
Sat, 09 May 2026 08:42 AM
अपराध / Mar 23, 2026

युवती से यौन शोषण मामले में चार लोगों पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में यौनशोषण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है,

नित्यदिन इस तरह की घटना सामनेआ रही है। शादी का झांसा देकर,प्रेम प्रसंग में फंसा कर,सुनहरा ख्वाब दिखाकर युवतियों/किशोरीयों 

से यौनशोषण कर गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार कर दिया जा रहा है,इस तरह केअनेक मामले रोजाना सुनने और देखने को मिल रहे हैं,इस पर नियंत्रण करना संभव भी नहीं हो पा रहा है।

इसी क्रम में,संवाददाता को पता चला है कि नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर 7 साल से लगातार शारीरिक संबंध बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है।महिला थानाअध्यक्ष,शामली कमल ने संवाददाता को बताया कि युवती की शिकायत पर लाल बाजार चर्च रोड केआदित्य कुमार,उसके पिता, रणजीत चौधरी,मां,इंदु देवी, बहन,अनु कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।पीड़िता मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के एक गांव मुशहरी थाना के रघुनाथपुर के रहने वाली बताई गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap