Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:53 PM
अपराध / Jan 27, 2023

खेत में घास काटने गई महिला के साथ हुआ दुष्कर्म,प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

गांव के एक खेत में घास काटने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव के सरेह में घास काटने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया,इस मामले में महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है,जिसमें बताया गया है कि वह गन्ने के खेत में घास काट रही थी, तभी इसके ही गांव के तौकीर राय उसके पास पहुंच गया,और उसे गन्ने के खेत में ही पटक दिया, दुष्कर्म करने का प्रयास करने लग,जब महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा होने लगे,जिसके बाद तौकीर राय वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित महिला ने जब उसके घर पूछताछ करने गई तो उसके घर वालों ने मिलकर पीड़ित महिला के साथ मारपीट किया। पीड़ित महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाअध्यक्ष,राजीव नंदन सिंहा ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर की तौकीर राय, लड्डन राय,शेख छोटन,शेख इश्तियाक, शेखअब्बास,शेख इमाम सहित 12 लोगों के दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट के सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले के हर एक बिंदु की जांच की जा रही है,अपराधी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap