Tranding
Sun, 08 Nov 2026 10:05 AM

एक नव विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक नवविवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत का पता चला है

मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गदयानी टोला गांव की बताई गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के हवाले कर छानबीन में जुड़ गई है।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाप्रभारी, डॉक्टर सपना रानी ने संवाददाता को बताया कि मृतका की पहचान,गदियानी टोला निवासी,बाबूजानअंसारी के19 वर्षीय पत्नी,असमीना खातून के रूप में की गई है। उन्होंने आगे बताया कि नव विवाहिता के गले पर काले रंग का निशान मिला है,जीभ भी नहीं निकला था।

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है,शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही बाइक की मांग कर रहे थे,नहीं देने पर गला दबाकर हत्या कर दिया,ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि महिला फंदे से लटकी थी,ससुराल वाले पुलिस के आने के पहले ही महिला को फंदे से उतारकर बिछावन पर सुला दिए थे, उसके बाद फरार हो गए।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap