Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:22 PM

पति - पत्नी विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत,जमादार टोला,वार्ड नंबर 1 में पति/पत्नी में हुए विवाद में पत्नी शहजादी,उम्र 30 वर्ष ने गुस्से में आकर कमरे ने फंदा से लटक कर अपनी आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में संवाददाता को मोहल्ले वासियों के द्वारा पता चला है कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर घरेलू झगड़ा चल रहा था, पति,सुहैल परवीन,उम्र 35 वर्ष के कुछ कहने पर पत्नी ने आव देखा ना ताव देखा गुस्से में पति और सास के घर से बाहर जाने के बाद दुपट्टा से लटक कर उक्त मुस्लिम महिला ने अपनी आत्महत्या कर ली।मोहल्ले वासियों के द्वारा टेंपो चालक उसके पति को इसकी मृत्यु की सूचना दी गई,पुलिस को इस घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया,पोस्टमार्टम उपरांत उसके शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया,बहुत दिनों से दिल्ली में रहा करते थे,छह महीना पूर्व यहां आकर घर बनाकर रहते थे। मृतिका की शादी12 वर्ष पूर्व सुहैल परवीन से हुई थी,इनलोगों से दो छोटे बच्चे भी हैं। मृतिका के दिल्ली से सगे संबंधियों के आने के बाद ही उसका कफन दफन किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap