Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:40 PM

फाइनेंस कर्मी से ट्रैक्टर छीनने केआरोप में देसी कट्टा, पांच कारतूस सहित दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

फाइनेंस कराकर लिए गए ट्रैक्टर का समय पर कर्ज नहीं चुकाने पर फाइनेंस कर्मी ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया, फाइनेंस कर्मी से जबरदस्ती ट्रैक्टर छीनने में,दो युवक को देसी कट्टा,पांच का कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संवाददाता को इस बात की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष,सुनील सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट निवासी, जैकी कुमार यादव,रामू कुमार के रूप में की गई है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि टीवीएस कंपनी के मैनेजर,संजीव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है,उन्होंने पुलिस ने बताया कि गोलाघाट निवासी, ट्रैक्टर मालिक,जैकी कुमार लोन जमा नहीं कर रहे थे,इसकी राशि नहीं जमा करने केआरोप में फाइनेंस कर्मी उसके ट्रैक्टर को जब्त कर ले जा रहा थे, तभी बेतिया जोगापट्टी मुख्य सड़क में बेलबनवा गांव के नजदीक ट्रैक्टर मालिक,जैकी यादव अपने अन्य साथियों के साथ हथियार का भय दिखा कर ट्रैक्टर वापस लेने के प्रयास करने लगा,इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, इसमें एक फरार हो गया।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap