Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:27 PM

18-19 आयु वर्ग के युवा एवं महिला वोटरों को वोटर लिस्ट में नाम सम्मिलित किए जाने के अभियान।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर उत्तर प्रदेश ।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी0 द्वारा आज आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 विशेषत: 18-19 आयु वर्ग के युवा एवं महिला वोटरों को वोटर लिस्ट में नाम सम्मिलित किए जाने के अभियान के तहत जनपद के समस्त विद्यालयों में विशेष कैंप का योजन किया जा रहा है जिसके कार्यो का स्थलीय निरीक्षण जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में किया गया| 

इस दौरान उपस्थित प्राचार्य एवं समस्त छात्र/छात्राओं को निम्न निर्देश दिए गए 

विद्यालय की प्रचार्य को निर्देशित किया गया कि आपके विद्यालय में अध्यनरत्न सभी ऐसे छात्र/छात्राएं जिन्होंने 1-1-2024 में 18 -19 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है उन समस्त छात्र/छात्राओं के नाम वोटर लिस्ट में सम्‍मि‍लित किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराए।

विद्यालय प्रबंधन यह भी सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में अध्यनरत् शत् प्रतशित छात्र/छात्राओं के नाम वोटर लिस्ट में सम्‍मि‍लित हो जाए जिसका प्रमाण पत्र उनके द्वारा उपलब्ध कराया जाए ।जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त छात्र/छात्राओं को जानकारी दी गई कि आप अपनी कक्षा, परिवार एवं मोहल्ले में रहने वाले सभी ऐसे लोग जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्‍मि‍लित नहीं हुए है, ऐसे सभी लोगों को जागरूक करते हुए उनके फार्म भरवाए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap