Tranding
Fri, 05 Jun 2026 05:15 AM
अपराध / Aug 05, 2024

बिजली के पोल में बांधकर महिला, युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक महिला,युवक को बिजली के पोल में बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रही है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि चनपटिया के पिपरा गांव में एक महिला,युवक को ग्रामीण बिजली के पोल में बांधे हुए हैं,तीन चार लोग दोनों को बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं, महिला पिटाई करने वाले लोगों से छोड़ देने की भीख मांग रही है,लेकिन पिटाई करने वाले लोग इसकी एक नहीं सुन रहे हैं,वही गांव के कुछ लोग इन दोनों के इर्द गिर खड़े होकर तमाशाबिन बने हुए हैं।वीडियो में पोल से बंधे महिला के पास उसका छोटा बच्चा भी रोता नजर आ रहा है महिला शादीशुदा है,उसके तीन पुत्र और एक पुत्री भी है,साथ ही युवक अविवाहित हैं, महिला के पति दूसरे प्रदेश में जाकर मजदूरी करता है। इस संबंध में थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है,जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap