Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:27 AM

सिंगल यूज़र प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक..

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सिंगल यूज प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है,इस विषय पर जागरूकता अभियान,स्वयंसेवी संस्था सौभाग्य महिला उत्थान समिति व रामकृष्ण विवेकानंद एजुकेशन सोसाइटी कीओर से चलाया गया,इस दौरान संस्था के सदस्यों ने लोगों के बीच कपड़े का बैग,झोला वितरीत कर उन्हें सिंगल यूजर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील कीl रामकृष्ण विवेकानंद एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव,मदन बनिक ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैग के यूज़ के प्रभाव को देखते हुए वैश्विक स्तर पर पश्चिमी यूरोप से वर्ष 2008 में आरंभ हुए इस मुद्दे को एक अभियान के तौर पर लक्षित किया गया है,उन्होंने आगे बताया के सिंगल यूज़ प्लास्टिक न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी एक बड़ा खतरनाक है, उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी खतरा साबित हो रहा है,इसको ध्यान में रखते हुए कम से कम प्लास्टिक बैग का उपयोग करें साथ ही समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, वही सौभाग्य महिला उत्थान समिति की सचिव,बेनी दास ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैग से भूमि प्रदूषण,जल प्रदूषण, आहार श्रृंखला में प्रदुषण नाली जाम जैसी भयावह इस परिस्थितियों देखने को मिल रही है,सरकारी स्तर पर 2022 में इसे बंद किया जा चुका है,लेकिनआज भी जानकारी या जागरूकता के अभाव में इस्तेमाल किया जा रहा है,यह काफी चर्चित विषय है,इन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता के साथ प्रशासनिक शाखती की जरूरत है, सिविलसोसाइटीज गैर सरकारी संगठन भी इस पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं,इस दौरान सदस्य,राधाकान्त देवनाथ ने भी जनता से अपील की कि प्लास्टिक के समान को छोड़कर,कपड़ा का बैग,जुट के बैग, कागज़ का ठोंगा इस्तेमाल करें,इस पर विशेष चर्चा की l

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap