Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:23 PM
खेल / Feb 25, 2023

G–20 के थीम वसुधैव कुटुंबकम पर जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 ब्यूरो चीफ अजुम शहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर, बिहार।

 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे। श्री प्रणव कुमार जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर , सुश्री रश्मि सिंह जिला युवा पदाधिकारी नेहरु युवा केंद्र मुजफ्फरपुर, श्री यूसी शर्मा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,मुजफ्फरपुर, श्री मनोज कुमार प्रधान प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र मुजफ्फरपुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रणव कुमार जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर ने कहा कि प्राचीन समय से भारत सांस्कृतिक तथा पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में एक समृद्ध देश रहा है। वर्तमान में भारत की भूमिका वैश्विक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण हो गई है तथा भारत इस वर्ष G20 जैसे शक्तिशाली देशों के समूह की मेजबानी कर रहा है। आज वैश्विक स्तर पर व्याप्त विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में विश्व भारत की ओर आशा की दृष्टि से देख रहा है। हमारे युवा अपने कौशल तथा क्षमताओं से विश्व को एक मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं जिससे जलवायु परिवर्तन, कल्याण , वैश्विक शांति, टिकाऊ विकास , सांस्कृतिक साझेदारी जैसे पहलुओं पर मिलजुल कर कार्य किया जा सकता है। वैश्विक स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर करने में मोटे अनाज- मिलेट को बढ़ावा देकर पुनः हम सबको प्रकृति से जुड़ाव की शिक्षा दे सकता है। उन्होंने संवाद के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि युवा समाज में कल्याणकारी बदलाव व पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं।

कार्यक्रम में Y–20 के थीम पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इनमें स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरपुर द्वारा विभिन्न बिमारियों से संबंधित जागरूकता स्टाल , जीविका मुजफ्फरपुर द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद की प्रदर्शिनी स्टॉल,जिला निबंधन परामर्श केंद्र द्वारा सात निश्चय योजना अंतर्गत विभिन्न योजनाओं पर स्टॉल, सुधा तिमुल, मुजफ्फरपुर, कैरियर काउंसलिंग से संबंधित करियर प्लानर मुजफ्फरपुर का स्टॉल,राज्य आपदा मोचन बल द्वारा भूकंप सुरक्षा से संबंधित स्टॉल, अखिल ग्रामीण युवा विकास,कांटी द्वारा युवतियों एवं महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित लहठी एवं अन्य उत्पाद का स्टॉल, नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर द्वारा कैच द रेन के तृतीय फेज का जागरूकता संबंधित स्टॉल ,साइबर जागरूकता संबंधी स्टॉल एवं स्वयंसेवक नामांकन कार्यक्रम संबंधित स्टाल ,लगाए गए थे। इस कार्यक्रम में 15 से 29 आयु वर्ग के मुजफ्फरपुर के विभिन्न प्रखंडों से युवा एवं युवती उपस्थित रहे।

G–20 का सत्र डॉ भारती सहता सहायक प्रोफेसर बीआरएबीयु द्वारा लिया गया ,वही यूथ 20 थीम पर डॉ रजनीकांत पांडे सहायक प्रोफेसर रजनीकांत पाण्डेय ने सत्र लिया।मिशन लाइफ पर कुमार दीपक , पर्यावरण अधिकारी, यूएनडीपी एवं सुष्मा, समन्वयक पोषण, आईसीडीएस मुजफ्फरपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर सत्र लिया गया।पड़ोस युवा संसद के विभिन्न थीम चयनित युवा प्रतिभागियों ने अपने विचार रखें जिसमें मिशन लाइफ और यूथ के विषय पर युवाओं द्वारा कई सुझाव भी प्राप्त हुए। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्री चंदेश्वर पाण्डेय,सहायक अनुभाग अधिकारी, मो साकिब खान, अंकित कुमार,कृष्ण मोहन,खुशबू कुमारी, मंटू कुमार एवं सभी युवा स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
190

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap