Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:59 PM

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव...

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाड़ी खास ग्राम सभा के वनग्राम बलुअहिया निवासी प्रहलाद की लगभग सोलह वर्षीय बेटी का शव दक्षिणी चौक रेंज के बरसैना बीट के जंगल में एक पेड़ की डाल से लटका हुआ शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। 

  थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि बीते बुधवार को दोपहर बाद मृतका सुंदरी के पिता ने फोन पर बताया कि उसकी बेटी सुंदरी घर से जंगल में भुटकी लेने के लिए मंगलवार को निकली थी, लेकिन जब वह देर रात वापस घर नहीं आई तो परिवार के होश उड़ गए। बुधवार को सुबह से ही हम लोग जंगल में ग्रामीणों सहित बेटी की तलाश करने लगे । काफी खोज बीन करने के बाद शव को एक पेड़ से लटकते हुए देखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी । इस अवसर पर हल्का दारोगा चंद्र प्रकाश झां सहित कांस्टेबल बृजेश यादव , संतोष पाल , चंद्रगुप्त मौर्य , एकता वर्मा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहें ।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap