Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:16 PM

अवैध दवा दुकानदारों के द्वारा रोगियों के जान से किया जा रहा है खिलवाड़।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के ग्रामीण,शहरी क्षेत्र में अवैध दवा दुकानदारों के द्वारा रोगियों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है,बिना फार्मासिस्ट के सभीअवैध दवा दुकानदार खुल्लम-खुल्ला नकली दवाओं को बेच रहे हैं, जिससे रोगियों की मौत हो रही है,इतना ही नहीं रोगियों को नकली दवा,सुई,पानी अन्य सामग्री को देकर अवैध कमाई कर रहे हैं,साथ ही रोगियों के साथ गलत व्यवहार भी कर रहे हैं lइन सभी अवैध दवा दुकानदारों ने स्वास्थ्य विभाग कोअपने संपर्क में लेकर अधिक से अधिक नाजायज कमाई कर रहे हैं और इसमें से स्वास्थ्य विभाग को कमीशन दे रहे हैं,अवैध दवा दुकानदार रोगियों से मोटी कमाई करके, लोगों की जिंदगीऔर मौत से खिलवाड़ कर रहे हैं lबिना फार्मासिस्ट रखें यहअवैध दवाई दुकानदार के संचालक, व्यवस्थापक चांदी काट रहे हैं, इसीअवैध कमाई से मालामाल होकर स्वास्थ्य विभाग से मिली भगत करके दिनदूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं l जिला के ग्रामीण नवसारी क्षेत्र में 80%दवा की दुकानअवैध रूप से चल रही है,इसके अलावा दिन प्रतिदिन नई-नई दुकान खुल रही है,इसके लिए विभागीय स्तर कोई जांच टीम बनाकर जांच नहीं की जा रही है,सिविल सर्जन बेतिया की मिली भगत से ही सैंकड़ो अवैध दवा दुकान संचालित हो रही है,जबकि सिविल सर्जन बेतिया का कहना है कि इन अवैध दवा दुकानों की जांच के लिए टीम बनाकर जांच की जा रही है,मगर यह तथ्य से परे है l कभी-कभी जांच टीम कुछ दुकानों को जांच करके जांच बंद कर देती है,जो दिखावा मात्र है lयह भी विडंबना है कि दवा दुकान का रजिस्ट्रेशन किसी अन्य जगह का है और दवा दुकान किसी अन्य जगह पर संचालित होता है,यह सब विभाग की लापरवाही का द्योतक है।

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap