Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:29 PM

बिठूर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने नानाराव पार्क का निरीक्षण किया।

हफ़ीज अहमद खान 

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा बिठूर में आयोजित होने वाले बिठूर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बिठूर स्थित नानाराव पार्क का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बिठूर महोत्सव में आने वाले लोगो को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इस लिए सम्पूर्ण बिठूर के चौराहो पर कार्यक्रम स्थल तक पहुचने हेतु साइन बोर्ड लगाया जाए तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत, बिठूर के उपस्थित कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर सम्पूर्ण घाटों तथा कार्यकम स्थल एवं अन्य स्थानों की नियमित साफ-सफाई कराना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान श्री सुधीर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, रितेश सिंह, तहसीलदार (सदर), सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap