Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:56 AM
शिक्षा / May 29, 2024

शिक्षा क्रांति का असली मकसद है कि हिंदुस्तान का हर ज़रूरतमंद बच्चा हायर एजुकेशन को लेकर अपने उम्दा मुकाम को हासिल करें - मोहम्मद आकिब

एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की दूसरी काउंसलिंग लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सकुशल संपन्न।

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन की तरफ से पूरे देश में चलाई जा रही नि : शुल्क हायर एजुकेशन की दूसरी काउंसलिंग डॉक्टर एम. सी. सक्सेना कॉलेज ऑफ़ ग्रुप्स, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सकुशल संपन्न हुई। पूर्वांचल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड आदि राज्यों के बच्चों ने इस काउंसलिंग प्रोग्राम में शिरकत की। दूर दराज से आने वाले सभी बच्चों के लिए रहने और खाने का इंतज़ाम भी संस्था की तरफ से किया गया था। इस काउंसलिंग प्रोग्राम में शिरकत करके हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों से लगभग पाँच सौ बच्चों ने बहुत सारे पैरामेडिकल और इंजिनियरिंग कोर्सों में प्रवेश लिया, जिस कॉलेज में बच्चों ने प्रवेश लिया उस कॉलेज के नाम से एग्रीमेंट लेटर और एन. ओ. सी. तुरंत बच्चों को प्रदान कर दिया गया। प्रवेश होने के बाद बच्चों का चेहरा खुशी से खिल उठा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. एम. सी. सक्सेना ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के फाउंडर डॉ. सक्सेना सर ने हायर एजुकेशन के क्षेत्र में इतनी बड़ी मुहिम चलाने के लिए मुस्तकीम बेसर और उनकी पूरी टीम, सभी एसोसिएटस और कोऑर्डिनेटरस को मुबारकबाद पेश किया। स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दूर दराज़ से आए हुए बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए आर्ट साइड, साइंस साइड और कॉमर्स साइड के सभी प्रोफेशनल कोर्सों के बारे में विस्तार से बताया। संराइज़ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने दूर दराज़ से आए हुए बच्चों और अभिभावकों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा प्रवेश लेकर अपने सपने को इस मुहिम के तहत साकार कर सकते हैं । कार्यक्रम का सफल संचालन अजय कोहली, मोहम्मद मुस्तकीन और सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया। इस अवसर पर हिंदुस्तान के कई राज्यों से बच्चों और अभिभावकों ने शिरकत की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap