Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:14 AM

पेय पदार्थ वाली कंपनी में 2 लाख 83 हजार की ठगी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी ने डीलरशिप देकर प्रोडक्ट देने के नाम पर तीन युवकों से दो लाख 83 हजार के ठगी कर ली है।संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार ठगी के शिकार हिमांशु कुमार,पवन कुमार और अनिल शाह है ।इस कंपनी का कार्यालय बुद्धमार्ग पटना में है। तीनों ने कोतवाली थाने में कंपनी और उसके सुपरवाइजर, विश्वजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंपनी के दफ्तर में पुलिस गई तो इसके पहले से ही सभी दफ्तर बंद कर भाग गए हैं। तीनों ने संवाददाता को बताया कि हिमांशु से 1लाख 40 हजार,पवन से 40 हजार, अनिल से 1लाख 03 हजार की ठगी की हुई है। हिमांशु बेतिया के रहने वाले हैं,जबकि पवन कुमार और अनिल शाह पूर्वी चंपारण के रहने वाले oबताए गए हैं। तीनों ने संवाददाता को बताया कि सुपरवाइजर विश्वाजीत ने हम लोगों को ग्रुप में जोड़ा था,ग्रुप से जोड़कर इस तरह की ठगी करने का मामला सामने आया है।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap