Tranding
Sun, 08 Nov 2026 01:43 AM
राजनीति / May 10, 2024

07 प्रत्याशियों द्वारा किया गया नामांकन दाखिल एवं कुल 05 प्रत्याशियों /प्रतिनिधियों द्वारा लिए गए नामांकन फॉर्म।

शान्तिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संचालित हो रहा है नामांकन कार्य।

11 और 12 म‌ई को लोक अवकाश होने के कारण नहीं होगा नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु लोकतंत्र के महापर्व में 71-सलेमपुर और 72- बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।आज चौथे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 02 और सलेमपुर के 03 निर्दलीय या राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र से 04 और सलेमपुर से 03 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा से नीरज शेखर,सपा से सनातन पांडेय,एकम सनातन भारत दल से अजीत कुमार तिवारी एवं अवधेश उपाध्याय निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर रवींद्र कुमार और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सपा से रमाशंकर राजभर, पूर्वांचल क्रांति पार्टी से शशिकांत पांडेय एवं बृजभूषण चौबे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं, जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं।पूरे दिन बैरिकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। पर्चा लेने और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है l 11और 12 मई 2024 को शासकीय लोक अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नहीं होगा l नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 17 मई को कर सकते हैं l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap