Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:05 AM
अपराध / Dec 14, 2023

किशोरी से छेड़खानी पर एक आर्मी जवान पर हुई प्राथमिक दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक आर्मी जवान ने एक किशोरी के घर में घुसकर उसके नहाने के दौरान पीछे से पकड़ लिया,उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। किशोरी की चिल्लाने पर वह आर्मी जवान मारपीट करते हुए भाग खड़ा हुआ।इसी को लेकर किशोरी ने कुमारबाग ओ पी थाना में उस आर्मी जवान के विरोध में प्राथमिक की दर्ज कराई है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुड़ गई है। संवाददाता को पता चला है कि आर्मी जवान ने उस किशोरी के साथअभद्र व्यवहार करने के मामले में मारपीट भी की है।ओपी थानाअध्यक्ष, अनुज कुमार पांडे ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिक्की में किशोरी ने अपने पड़ोसी आर्मी जवान अजहरुद्दीन और उसकी मां को आरोपित किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर दोपहर करीब 1:00 बजे अपने घर के आंगन में नहा रही थी,तभी उक्त जवान घर में घुस गया,उसे पड़कर अभद्र व्यवहार करने लगा,किशोरी के द्वारा शोर मचाने पर वह मारपीट करते हुए फरार हो गया।किशोरी के आवेदन पर आर्मी जवान अजहरुद्दीन और उसकी मां,जोहरा खातून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap