Tranding
Fri, 29 May 2026 08:40 PM

मोबाइल से वीडियो बनाने के क्रम में,तीन स्कूली बच्चों को ट्रेन ने रौंदा, तीनों की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुफस्सिलथाना क्षेत्र के अंतर्गतअवस्थित रॉयल स्कूल के पास रेलवे लाइन पर बैठकर वीडियो बनाने,पापजी खेलने के क्रम में तीन स्कूली बच्चों का ट्रेन से कटकर मौत होगई।तीनों बच्चे 16 से 18 वर्ष केआसपास के बताए जाते हैं।मृत् बच्चों में एक की पहचान,मनसा टोला गुमटी के पास के निवासी,मोहम्मद अली के पुत्र,दूसरे की पहचान बेलदारी निवासी,क्यामुद्दीन का पुत्र,शादाब,एवं बारीटोला निवासी,टुनटुन का बेटा, समीरआलम के रूप में की गई है।तीनों मृत स्कूली बच्चे, संत कोलंबस स्कूल के बताए जाते हैं। रेलवे पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया है,जहां पर पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव को उनके परिजनों को पुलिसिया कार्रवाई करने के बाद सौंप दिया गया है। संवाददाता को पता चला है कि मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जाने वाली मेमु पैसेंजर ट्रेन से कटकर तीनो छात्रों की मौत हुई है।मृतक बच्चे मोबाइल से गेम,वीडियो बनाने,पाबीजी खेलने में इतना व्यस्त थे कि उन्हें पता ही नहीं चला की ट्रेन उन्हें कब रौंद कर चली गई।घटनास्थल पर लोगों का हुजूम देखने लायक था।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap