Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:41 AM
शिक्षा / May 10, 2024

नियोजित शिक्षकों के भुगतान के लिए दी गई शेष राशि अब नियोजन इकाई से होगी वसूल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले में वर्ष2003 -04 से2013-14 तक नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान नियोजन इकाईयों के माध्यम से होता था,इसके लिए सभी संबंधित नियोजन इकाई के खाते में शिक्षा विभाग कीओर से राशि भेजी जाती थी,मगर इस के बाद से व्यवस्था बदल दी गई।नियोजन इकाईयों के द्वारा वेतन भुगतान के बाद शेष बची राशि शिक्षा विभाग को नहीं लौटाई जा सकी। जिले में नियोजित शिक्षकों के वेतन मध्य में शिक्षा विभाग की ओर से दी गई राशि में शेष बची राशि नियोजन इकाईयों से वसूल की जाएगी, इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नियोजन इकाइयों को पत्र भेजा है नियोजन इकाइयों को भेजे गए पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि इसके लिए कई बार नियोजन इकाईयों से पत्राचार किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में सभी नियोजन इकाइयां तीन दिनों के अंदर वेतन मध्य में शेष राशि एसबीआई शास्त्री नगर शाखा में उपलब्ध कराए गए खाता संख्या के साथ निश्चित रूप से जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
175

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap