Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:04 PM

शहर के विभिन्नअवैध दवा दुकानों पर कार्रवाई नहीं होने सेऔषधि निरीक्षकों का वेतन पर लगी रोक:- सी एस

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शहर के अस्पताल रोड,मीना बाजार,संतघाट,चेकपोस्ट, तथा समाहरणालय चौक पर संचालित अवैध दवा दुकानों पर कार्रवाई नहीं करने के मामले में सभी सिविल सर्जन बेतिया ने दो औषधि निरीक्षकों से स्पष्टीकरण की मांगा की है। औषधि निरीक्षक,सतीश कुमार व नागेंद्र कुमार से तुरंत स्पष्टटीकाकरण की मांग की गई है। 

सिविल सर्जन बेतिया,डॉक्टर श्रीकांत दुबे ने संवाददाता को बताया कि 2 फरवरी और 22 फरवरी को बिहार के मानवाधिकार आयोग व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि वह अपने-अपने क्षेत्र केअवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, जांच घर,अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्सरे सेंटर का विधिवत जांच कर कार्रवाई करें।इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतिया के चिकित्सा पदाधिकारी ने अस्पताल रोड बेतिया मेंअवैध दवा दुकानदारों की जांच की गई तोअस्पताल रोड में बहुत सारे दवा दुकान मिले,जो गैर कानूनी ढंग से संचालित हो रहे हैं,वहीं चेक पोस्ट,संत घाट, बैरिया,मीना बाजार सेंटर, समाहरणालय चौक में चल रहे हैं,ऐसे दवा दुकानों पर इन पदाधिकारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है,जो कर्तव्य में लापरवाही का धोतक है।सिविल सर्जन बेतिया ने आगे बताया कि पत्र में लिखा गया है कि इससे स्पष्ट होता है कि आप लोगों के द्वारा अवैध दवा दुकानों से अवैध वसूली कर उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है, पत्र प्राप्ति के 48 घंटे के अंदर उक्त अवैध दवा दुकानों की जांच प्रतिवेदन जमा करें,जब तक जांच प्रतिवेदन नहीं जमा होता है, तब तक आप लोगों का वेतन अगलेआदेश तक रुक रहेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap