Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:48 PM

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत से मातमी माहौल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट में ट्रक,ई रिक्शा, और जेसीबी मशीन से साइड लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिससे उसपर सवार एक युवक की मौत हो गई,बाइक चालक व एक अन्य सवार जख्मी हो गया। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशंभरपुर वार्ड नंबर 6 निवासी, जगन्नाथ पटेल के पुत्र अवधेश पटेल,उम्र 30साल के रूप में की गई है,जबकि जख्मी बाइक चालक मझौलिया थाना के करमवा निवासी, अभय पटेल उम्र 28 वर्ष और उसका भतीजा राजू पटेल का पुत्र सत्यम पटेल बताया गया है। पुलिस मृतक के शव को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया,वहीं जख्मी बाइक चालक और उसके भतीजा का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
77

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap