Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:48 AM

सड़क पर नाले की मिट्टी डंप करने से राहगीरों के आवागमन में परेशानी।

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

 नगर पंचायत चौक के ठेकी चौराहे से बागापार तक जाने वाले मार्ग पर बरगदही वार्ड में हो रहे नाला निर्माण में निकाले गए मिट्टियों के सड़क पर डंप होने से राहगीरों के आवागमन में समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे तत्काल हटवाने के लिए राहगीरों सहित नगर पंचायत के लोगों ने मांग किया है।

  नगर पंचायत चौक द्वारा बरगदहीं वार्ड में देशी शराब की दुकान से पूर्व विधायक रामप्यारे आजाद के घर तक करीब चार सौ मीटर नाला निर्माण संबंधित ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है जिसमें नाले की मिट्टी खोद कर सड़क पर डाल दिया गया है जिसके कारण राहगीरों के आने जाने में समस्या उत्पन्न हो रही हैं। नगर पंचायत के मनोज नाथ योगी,प्रेम चौहान,सुभाष पांडेय सहित सुषमा पाण्डेय,मोहन विश्वकर्मा,गुड्डू विश्वकर्मा,मनोज वर्मा,ओमकार पाण्डेय आदि दर्जनों लोगों ने सड़क पर जमा मिट्टी को तत्काल हटाने की मांग किया है साथ ही यह भी कहा गया कि यदि सड़क से मिट्टी तत्काल नही हटाई गई तो आए दिन लोग दुर्घटना की शिकार होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर पंचायत की होगी।वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार यादव ने बताया कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap