Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:26 AM

डीएम की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा महोत्सव का हुआ आयोजन

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद के बाला जी लान में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विगत कई वर्षों से देश और देश की आजादी के अमर सपूतो को नमन करने के लिए मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। इसका मूल उद्देश्य है कि हम समझें कि देश हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। इस तिरंगा महोत्सव को भी इसी ध्येय से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी हितधारकों ने महोत्सव में प्रतिभाग किया, इसके लिए सबको धन्यवाद देता हूं। आगे कहा कि इस महोत्सव में देश के अमर सपूतों और तिरंगा पर आधारित तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर और अलग अलग विभागों का स्टॉल लगाया गया रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसने कई वालंटियर ने देश के नाम रक्तदान किया। उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में वालंटियर के रुप में अपने को दर्ज कराएं। इस सन्दर्भ में उन्होंने पूरी प्रक्रिया को को समझाया। जिलाधिकारी ने कहा तिरंगा महोत्सव के द्वारा एक प्रयास देश के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। आपकी भागीदारी स्वतंत्रता के अमर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज से 15 अगस्त तक अपने घर, दुकान, बाजार, गांव, नगर सहित सभी स्थलों को सजाएं।

स्वागत उद्बोधन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज इस आयोजन का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और इसकी आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि देना है। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्टालों के माध्यम से जनपद के वो विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को तिरंगा थीम पर प्रदर्शित किया गया है।

उन्होंने सभी से अपील की हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर इसको न सिर्फ सफल बनाएं, बल्कि देश के प्रति अपना जज़्बा भी व्यक्त करें। यह अभियान एक भारतीय के रूप में हमे गौरवान्वित होने का मौका देता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आरंभ कस्तूरबा गांधी की बच्चियों द्वारा विजयी भवः गाने के साथ हुआ। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज/आनंदनगर, राजकीय हाई स्कूल सेमरा चन्द्रौली, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सहित माध्यमिक और बेसिक के छात्राओं छात्राओं ने अपनी देश भक्ति से ओतप्रोत प्रदर्शन से सभी की तालियां बटोरी। इसी प्रकार लोक गायक दिग्विजय मौर्या और गायक कुमार सुजीत ने भी अपनी प्रस्तुतियों से शमा बांध दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के आगमन के साथ हुआ, जिनका स्वागत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बैंड धुन क साथ किया। जिलाधिकारी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने तिरंगा चित्र प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों की बच्चियों द्वारा आयोजित रंगोली को देखा और जमकर सराहना की। जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर उसे harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड किया।

कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा विभिन्न प्रतिभागियों और फ्रंटलाइन कर्मियों का सम्मान रहा। इसमें पंचायतीराज विभाग, ग्राम विकास विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के लोग शामिल रहे। युवा खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का अंत नशा मुक्ति हेतु शपथ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा महोत्सव का आयोजन बालाजी लॉन में किया गया। महोत्सव में रक्तदान शिविर, तिरंगा गैलरी, विभिन्न विभागों के स्टॉल और तिरंगा सेल्फी प्वाइंट का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यक्रम के उपरांत तिरंगा रैली का आयोजन कार्यक्रम स्थल से सक्सेना चौक तक किया गया। इसमें कलेक्ट्रेट/विकास भवन सहित विभिन्न विभागों के कर्मी, पुलिसकर्मी, छात्र–छात्राओं सहित आमजन लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। तिरंगा रैली का मुख्य आकर्षण करीब 08 विद्यालयों द्वारा लगभग 500 मीटर तिरंगा झंडे के साथ पैदल मार्च रहा। इस दौरान मुख्य मार्ग तिरंगामय हो गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जयसवाल द्वारा किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
49

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap