Tranding
Thu, 04 Jun 2026 04:51 AM

बिजली बनाने गए एक बिजली मिस्त्री की हुई हत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिजली बनाने गए एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। संवाददाता को पता चल रहा है कि मृतक युवक की पहचान,शेषनाथ खारवार,उम्र 22 वर्ष, पिता हरिशंकर महत्व उर्फ हरिशंकर खरवार,सोमगढ़ वार्ड नंबर 10, थाना,साठी,पश्चिमी चंपारण की हत्या हो गई है। इस घटना में मृतक परिजनों द्वारा शिकारपुरा थाने में आवेदन दी गई है। मृतक युवक बिजली बनाने का काम करता था, जहां देर संध्याअपने निवास स्थान से घर के सदस्यों को बताते हुए बिजली बनाने हेतु महेशपुर निकला हुआ था,वहीं देर रात्रि शेषनाग के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई,परंतु शेषनाथ खारवाल का पता नहीं चला। रविवार के सुबह परिजनों को शिकारपुर थाना द्वारा शव पहचान हेतु बुलाया गया,जहां पर परिजनों ने शव को देखते हुएअपने संबंध को बताया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा थाना में दिए गएआवेदन के आधार पर शिकारपुर थाना प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मामले में शिकारपुर थाना के महेशपुर पश्चिम टोला निवासी, स्वर्गीय विशिष्ट भगत के पुत्र, शैलेश चौरसिया और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया।

शिकारपुर थाना पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर,पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap