Tranding
Sat, 07 Nov 2026 11:00 PM

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम..

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नौतन खुर्द पंचायत के बेखबरा अकडाहा पुल के पास ईंट लदे एक ट्रैक्टर ट्रेलर का चक्का पंचर होने से उसके में लगा नटबोल्ट के छटक कर एक नौ वर्षीय बालक के लगने से बालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,बालक की पहचान,सुमित कुमार यादव के रूप में की गई है।बालक चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतीया गांव से अपनी मां सुमन देवी के साथअपने नाना सुरेश यादव के घर गुरचुरवाआया था। मृतक अपने घर से गुरचूरवा चौक से

बेखबरा चौक पर गया था, तब तक यह घटना घट गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बना लिया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रेलर को जप्त कर लिया है,साथ ही पुलिस शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। ट्रैक्टर ट्रेलर का मालिक,बैरिया थाना क्षेत्र का बताया गया है,दोनों पक्षों के बीचआपस में समस्या का हल निकाला जा रहा है।थाना अध्यक्ष,अशोक कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि मृतक के परिजनों के तरफ से कोई आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन मिलते हीअग्रसर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap