Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:00 PM

वर्ल्ड एनजीओ-डे पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को मिला एनजीओ एक्सीलेंस अवार्ड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एनजीओ एक्सीलेंस अवार्ड का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह ग्रहण किया। 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वर्ल्ड एनजीओ-डे पर अल फलाह एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी लखनऊ के सभागार में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें विश्वस्तरीय पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील अग्रणी संस्था इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को एनजीओ एक्सीलेंस अवार्ड का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसत्ता हिन्दी दैनिक के सम्पादक आनंद वर्धन सिंह ने दिया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि पत्रकारों एवं पदाधिकारीयों के लिए बड़े गर्व की बात है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को यह सम्मान मिला। संस्था को अवार्ड मिलना इस बात का प्रमाण है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन निस्वार्थ भाव समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य रही है। संस्था आगे भी राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर उन्नत एवं विकास के कार्य करती रहेंगी।

संस्था को एनजीओ एक्सीलेंस अवार्ड देने के लिए अल फलाह एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी एवं संस्थापक सचिव अफरोज अहमद का बहुत बहुत शुक्रिया करती है। 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 समाज सेवकों को जेड स्टार सोशल वर्कर अवार्ड, 40 सामाजिक संगठनों को एनजीओ एक्सीलेंस अवार्ड, 10 स्वयं सहायता समूह को राइजिंग एसएचजी अवार्ड, समाज पर विभिन्न माध्यमों से प्रभाव डालने वाले 20 व्यक्तियों को सोशल एक्सीलेंस अवार्ड एवं समाज के लिए आजीवन वशिष्ट योगदान देने वाले 10 सामाजिक कार्यकर्ताओं को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को एनजीओ एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के पूर्व सदस्य टी. रज़ा रिजवी, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. एसपी त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, सतेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफानुल्लाह खान, गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार सम्राट, राष्ट्रीय विधि सलाहकार सनोबर अली कुरैशी, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य मोहम्मद एजाजुल हक़, केे एम राज, जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अहमद पख्तून, पूर्वांचल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा, केरल के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल जलील टी ए, मराठवाडा प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरैशी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अश्फाक आरिफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मज़हर इकबाल, अवध प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अनवारुल हक़, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष साकिब अनवर, आन्ध्रप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शेख सालेह, उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष समरेन्द्र राउत, झारखंड प्रदेश महासचिव देवानंद सिन्हा, शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य शबाहत हुसैन रिजवी, अवनीश त्रिपाठी, विजय मोदनवाल, राजन राम त्रिपाठी, डाॅ शकील अहमद, करुणाकर राम त्रिपाठी, अंशुल वर्मा, नवेद आलम, मोहम्मद आजम, रफी अहमद, , विवेक श्रीवास्तव, पंकज झा, मुकीम कुरैशी , रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी आदि हर्ष व्यक्त किया।

Karunakar Ram Tripathi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap