Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:44 PM

एक दरोगा सहित 4 पुलिस कर्मियों पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिले के एक थानाअध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिस्र ने अपने ही एक दरोगा, औरंगजेब खान सहित चार पुलिस कर्मियों पर स्वयं प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना अध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि जमादार पर कांड केआरोपित को निजी गाड़ी से जाकर गिरफ्तार कर एक रात अपराधी के घर और फिर अपने क्वार्टर में छुपा कर रखने का आरोप है।जमादार केअलावा चौकीदार,मुन्ना अंसारी, मकसूद खान और चालक शामिल है।

एसडीपीओ,महताबआलम ने भी संवाददाता को बताया कि आरोपी जामदार से पूछताछ किया,इसके बाद थानाअध्यक्ष ने आईपीसी की धारा 342 385 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।दरोगा,औरंगजेब खान पर आरोप है कि बिना थानाअध्यक्ष को सूचना किए चौकीदार और बोलेरो चालक के साथ निजी गाड़ी से जाकर नियाज आलम,दहेज कानून केअंतर्गतअपराधी दर्ज कांड संख्या 97/24अपराधी को पकड़कर उसके घर जाना और चुपके से थाना कैंपस में लाकर रख देना,साथ ही वादी से पैसा दिलवाने का गंभीर आरोप है।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap