Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:05 PM

एसएसबी द्वारा आयोजित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

रिपोर्ट- विनोद विरोधी

गया(बिहार)

29वी वाहिनी एस एस बी गया के द्वारा 18अगस्त2023 से दिवनिया पंचायत भवन में चल रहे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज ज्ञानेंद्र कुमार (उप कमांडेंट) 29वी वाहिनी एस एस बी के द्वारा समापन की घोषणा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 36 महिलाओं ने भाग लिया, तथा सिलाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल किया। इस मौके पर बीबीपेसरा एस एस बी कंपनी के कंपनी कमांडर धर्मेन्द्र कुमार और दिवनिया पंचायत के मुखिया राजू यादव भी उपस्थित थे। दिवनिया पंचायत के मुखिया राजू यादव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम होने से गांव देहात के महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलता रहेगा और महिलाएं खुद पर निर्भर भी बनेगी।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap