Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:58 PM

मंदिर के चापाकल पर दलित महिला के पानी पीने पर की गई पिटाई,गाली गलौज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

दलित महिलाओं को एक मंदिर के पास से लगे चापाकल से पानी पीने पर एक युवक, करीमन यादव के द्वारा बुरी तरह से गाली गलौज कर मारपीट की गई,साथ ही अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया,जातिसूचक गालियां भी दी गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि गोपालपुर थाना इलाके के दुखीछापर गांव की यह घटना है।इस समस्या को लेकर गांव में कई बार पंचायती की गई, मामला को निष्पादन करने के लिए कोशिश की गई,लेकिन दोनों महिलाओं ने एससी/ एसटी थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने को दिए आवेदन में एक पीड़ित कृष्णावती देवी ने संवाददाता को बताया कि 2 जनवरी को दिन में 11:00 बजे वह अपनी रिश्तेदार सुगंधी देवी के साथ जा रही थी इसी दौरान दोनों को प्यास लग गई,वह दोनों भसहवा के उत्तर स्थित मंदिर के पास लगे चापाकाल से पानी पीने लगी, इस पर एक युवक,करीमन यादव आग बगुला हो गया, दोनों महिलाओं को उसने जातिसूचक गाली देने लगा, साथ ही मारपीट भी किया, महिला ने गाली देने से मना किया तो करीमन यादव मारपीट करने लगा,हल्ला गुल्ला सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे,तब मामला शांत हुआ।थानाअध्यक्ष,राणा प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि कृष्णावती देवी की शिकायत पर दुखीछप्पर निवासी,करीमन यादव के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।महिला दरोगा,संध्या कुमारी मामले की जांच कर रही है,जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap