Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:11 PM

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन डुमरियागंज कार्यालय पर धूमधाम से मना देश की आजादी की सालगिरह का जश्न।

ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदो को पत्रकारो ने किया नमन, स्वतंत्रता संग्राम और शहीदो की वीरगाथा को किया गया याद 

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थ नगर के तहसील कार्यालय डुमरियागंज पर स्वतंत्रता दिवस की 78 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे पूरी शान से तिरंगा फहराया गया , स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी मे वीर सपूतो का योगदान पर आईजेए के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी, मण्डल मीडिया प्रभारी बस्ती विजय यादव, तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज राजेश यादव, महामंत्री पीडी दूबे सहित कई वक्ताओ ने रोशनी डालते हुऐ अमर शहीदो को नमन किया।तथा देश को गुलामी की जनजीरो से अपने प्राणो की आहूति देकर आजाद कराने वाले ज्ञात अज्ञात शहीदो की वीर गाथा को याद कर लोगो से राष्ट्रहित मे योगदान देते रहने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित पत्रकारो मे मिष्ठान वितरित किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इस्माईल, कुलदीप दूबे, सफायत अली, आदित्य विक्रम सिंह, देवानंद पाठक, सच्चिदानंद मिश्रा, गणेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
225

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap