Tranding
Mon, 01 Jun 2026 01:16 PM

नगरपंचायत परतावल त्रिपाठी चौक पर भारत पेट्रोलियम (त्रिपाठी फ्यूल्स) का हुआ शुभारंभ...

करुणाकर राम त्रिपाठी 

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल कप्तानगंज मार्ग NH 730 (त्रिपाठी चौक) पर स्थित भारत पैट्रोलियम त्रिपाठी फ्यूल्स का शुभारंभ मामखोर निवासी एवं परिवार के गणमान्य पं0 दिवाकर प्रसाद शुक्ल एवं त्रिपाठी फ्यूल्स के प्रोपराइटर संतोष कृष्ण त्रिपाठी की माता जी अम्बिका देवी के हाथो फीता काटकर किया गया।

 त्रिपाठी फ्यूल्स के प्रोपराइटर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू बाबू ने कहा कि इस पेट्रोल पम्प के खुल जाने से आसपास के दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए सुविधा हो गई।

अब उन्हें डीजल या पेट्रोल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 इस उद्घाटन समारोह के दौरान पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी एवं राम मनोहर लोहिया पी0 जी0 कॉलेज के प्रबंधक प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय के करीब पेट्रोल पंप खुल जाने से काफ़ी सुविधा हो गई।वाहनों को डीजल या पेट्रोल भरवाने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, नजदीक में ही शुद्ध पेट्रोल या डीजल उपलब्ध हो जाएगा। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहाँ की भारत पेट्रोलियम खुल जाने से आसपास के लोगों को काफ़ी सुविधा हो गई।

इसी दौरान फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भारत पेट्रोलियम त्रिपाठी फ्यूल्स के शुभारंम पर शुभकामनायें दिए।

 इस कार्यक्रम के दौरान शशिभूषण शुक्ल,अनिल पांडेय, महेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, आशुतोष पति त्रिपाठी, धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, वृजेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, धर्मेंद्र कृष्ण त्रिपाठी,अनिल कृष्ण त्रिपाठी, भाष्कर राम त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्देशिया, काशीनाथ सिंह, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज जिला प्रवक्ता करुणाकर राम त्रिपाठी, शेषमणि पांडेय, डॉ0 योगेंद्र पांडेय, संदीप पांडेय, राघवेंद्र मिश्रा सहित पनीयरा विधान सभा के सभी सम्मानित जनता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
266

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap