Tranding
Sat, 30 May 2026 08:38 AM
अपराध / Aug 26, 2023

गया में दो वीआईपी वाहन से 1482 बोतल विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के गया -डोभी मार्ग पर ओटीए के पास से 1483बोतल विदेशी शराब जप्त किया है। इस सिलसिले में चालक समय 6 कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो चालक, दो मुख्य अभियुक्त व दो लाइनर शामिल हैं। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों ने गया- डोभी मार्ग पर गेट नंबर 5 ओटीए के पास से दो अलग-अलग वीआईपी चारपहिया वाहन से 1482 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है। जप्त शराब की मात्रा 375 लीटर बताया गया है ।उन्होंने बताया कि जप्त वाहन आई20 कार संख्या बीआर 06 बीजी/ 0281 एवं ब्रेजा कार का नंबर बीआर 24 टी/ 20 39 है ।इसके अलावा दोनों वाहनों के चालक महेश कुमार झा दानापुर एवं मुकेश कुमार शास्त्री नगर पटना के रहने वाले हैं। वहीं रवि कुमार दानापुर एवं विक्की कुमार खेमनीचक मुख्य अभियुक्त हैं। साथ ही लाइनर के रूप में काम कर रहे शिवम कुमार कंकड़बाग एवं राहुल कुमार गोपालपुर के रहने वाले हैं। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद एवं सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap