Tranding
Sun, 20 Apr 2025 03:35 AM

मंत्री ने राष्ट्रीय जनतादल के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीयऑडिटोरियम के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के कार्यकर्ताओं के संवाद सम्मेलन में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर बल दिया, जिसमें हजारों की संख्या में पूरे चंपारण से राजद के विभिन्न स्तर के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए,इसमें महिला कार्यकर्ताओं की भी संख्या सराहनीय रही।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में, चंपारण के पावन धरती पर आए हुए मुख्यअतिथि के रूप में,आलोक मेहता,मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार-सह-गन्ना उद्योग मंत्री,बिहार सरकार के अलावा कई की गरिमायि उपस्थिति रही। इस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत वअभिनंदन किया गया।इस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए बिहार सरकार के राजस्व भूमि सुधार सह गन्ना उद्योग मंत्री,आलोक मेहता ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों के सर के ऊपर लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव है,इसकी विधिवत बूथ स्तर पर तैयारी करनी है,साथ ही इंडिया गठबंधन के द्वारा जिस प्रत्याशी को पर्टी का सिंबल मिलता है,साथ ही चुनाव लड़ने का आदेश होता है,उसमें तन मन धन,आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर, एकजुट होकर,शाम,दाम, दंड,भेद के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलानी है,यही हमारा एकमात्र लक्ष्य रहेगा। इन्होंने जिले की विभिन्न समस्या,किसान,गन्ना उत्पादकों की समस्या,गन्ना मिलों की समस्या,राजस्व भूमि सुधार से संबंधित समस्या पर अपना विचार रखते हुए,सभी समस्याओं को दूर करने हेतु उपाय बताए,साथ ही यह भी कहा कि जिला के विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु मुख्यमंत्री से इस पर चर्चा करने के साथ साथ इसका निदान हेतु रास्ता निकाला जाएगा।इन्होंने आगे कहा कि जब तक आप एक जुट नहीं रहेंगे,तब तक किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकेग।जिला के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन मेंआए मुख्यअतिथि, आलोक मेहता नेअपने भाषण में कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने,सरकार के कार्यों से भी कार्यकर्ताओं कोअवगत कराया, कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का के उद्देश्य से मंत्री सहितअन्य नेता जनसंवाद में शामिल रहे।इन लोगों ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं,इसलिए राजद संगठन के मजबूती एवं नई ऊर्जा देने के लिए कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इसअवसर पर, नेतागण,मंत्री,पदाधिकारी, कार्यकर्ता को फूल माला,शॉल, गुलदस्ता,बुके देकर सम्मानित एवं स्वागत किया गया।

इसअवसर पर पूरे शहर में राजद पार्टी कीओर से बड़े-बड़े बैनर, होर्डिंग,पोस्टर,कटआउट पर सभीअतिथियों,गणमान्य व्यक्तियों का फोटो लगा हुआ था,सभी स्तर के पदाधिकारी, के द्वारा अपना-अपना बैनर पोस्टर भी लगाया गया था।इसअवसर पर इस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में,राजद नेता,राणा कौशल प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह,विधायक,संगीता कुमारी,निरंजन राय, अलीअशरफ सिद्दीकी,विधान पार्षद,सौरभ कुमार,अनिल कुमार साधु,अनिता भारती शामिल रही,इसकेअलावा जिलाअध्यक्ष,साहेब हुसैन अंसारी,शंकर चौधरी,अब्बास अहमद,अमर यादव, इंद्रजीत यादव,प्रभु यादव,राजेश यादव अब्दुल बराकात,नगरअध्यक्ष, अमजद खान,नगर उपाध्यक्ष, मुरादअली खां,सैयद शकील अहमद इत्यादिअनेक राजद के पदाधिकारीगण,कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
18

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap