Tranding
Mon, 13 Apr 2026 08:04 PM
धार्मिक / Feb 04, 2025

परतावल से अयोध्या धाम के लिए निकली पद यात्रा

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कालेज के क्रीड़ा मैदान से पंडित अंशुमान शुक्ला के निर्देशन में अयोध्या धाम के लिए पद यात्रा निकली। यह पद यात्रा परतावल से निकल कर कप्तानगंज, मथौली, हाटा, सुकरौली, गोरखपुर, बस्ती होते हुए लगभग 5 दिनों में अयोध्या धाम पहुँचेगी।

यात्रा के संयोजक पंडित अंशुमानाचार्य ने बताया कि प्रतिदिन 40 किलोमीटर की यात्रा तय कर कुल 270 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की जाएगी। इस अवसर पर युवा समाजसेवी अमन शांडिल्य के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पदयात्री इस यात्रा में शामिल हुए। अपने सम्बोधन में युवा समाजसेवी ने कहा कि आज सनातन परंपरा का पुनर्जागरण समय की आवश्यकता है। यह यात्रा लोगों को जागरूक करेगी और आम जनमानस अपनी संस्कृति के प्रति और जागरूक होंगे।

इस पद यात्रा में मुख्य रुप से प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, रजत कृष्ण त्रिपाठी, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, काशीनाथ सिंह, राजन वर्मा, सतीश मद्देशिया, महेंद्र यादव, सतीश आनंद मिश्रा, करुणाकर त्रिपाठी सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहें ।

Karunakar Ram Tripathi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap