Tranding
Tue, 14 Apr 2026 05:21 AM

बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे : रवीन्द्र रंजन

पटना / हाजीपुर (वैशाली) बिहार कला व सांस्कृतिक विकास परिषद के तत्वाधान में कंकड़बाग पटना के रॉक एंड रॉल संस्थान में आयोजित ''बिहार के विकास में श्रीकृष्ण सिंह के योगदान ''विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के अध्यक्ष सह बिहार भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी रवीन्द्र रंजन ने कहा की प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माण में जो कार्य किया वह अविस्मरणीय है।बिहार केशरी ने न सिर्फ आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाई वरन अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार का जो विकास किया वह सदैव स्मरणीय रहेगा को लागू करके ही हम सामाज और प्रदेश का विकास कर सकते हैँ।इस अवसर पर पटना नगर निगम के महापौर श्रीमती सीता साहू और रवीन्द्र रंजन के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई विशिष्ट हस्तियों को बिहार ज्योति अवार्ड भी प्रदान किया गया।अवार्ड पाने वाले रेखा झा गायन,चंदन कुमार नशा उन्मूलन विभाग, विक्टर फ्रांसिस,निर्देशक फिल्म,संजीव झा,नाट्य अभिनय और निर्देशक, जितेंद्र मोहन फाइन आर्ट और चन्द्र कला सिन्हा,समाज सेवा थे।इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वमोहन चौधरी संत ने कहा कि हमें ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेते और सभी को प्रोत्साहन देते।विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा ऋतुराज ने श्री बाबू की जीवनी से प्रेरणा लेकर आगे बढकर काम करने पर जोर दिया।प्रसिद्ध लोकगीत कलाकार अरुण कुमार गौतम, जानी मानी कवियित्री श्रीमती रेखा झा, गज़लकार श्रीमती सुनीता रंजन,रवि रंजन, गायिका एलिजा बानो, उमेश कुमार,राम सिंहासन सिंह,सुप्रिया सिन्हा,वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक चोपड़ा,स्वागत भाषण के साथ अपने विचार व्यक्त किये।अंत में धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार राजीव रंजन ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap