अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 01 लोडर सीज
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने नायब तहसीलदार टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 01 लोडर मय ट्रैक्टर को सीज किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर वाहनों को कब्जे में लेकर थाना श्यामदेउरवां परिसर में खड़ा कराया गया। सीज किए गए वाहनों में ट्रैक्टर संख्या UP 56 AW 1850 मय ट्रॉली, एक सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नम्बर) तथा एक पावर ट्रैक ट्रैक्टर मय लोडर शामिल हैं।
इस संयुक्त कार्रवाई में उ0नि0 अंजनी कुमार मय टीम थाना श्यामदेउरवां, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह एवं नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव शामिल रहे।
महराजगंज पुलिस ने कहा है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।