Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:09 PM

सावन महोत्सव में बच्चों ने मेहेंदी प्रतियोगिता में दिखाया अपना प्रतिभा।

हाजीपुर/महुआ (वैशाली) जिले के महुआ क्षेत्र के परई स्थित आर आर मेमोरियल पब्लिक स्कूल व राम रतन ठाकुर इंटर महाविद्यालय के प्रांगन में सावन महोत्सव सह मेहेंदी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया।समारोह की उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अजय भूषण दिवाकर के द्वारा हुआ।विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। अदिति सिंह,चांदनी व आर्यन,परी,अहाना इशिका,साक्षी, पलक,आराध्या आदि के द्वारा एक पर एक समुह नृत्य प्रस्तुत किए गए।छात्राओं के बीच मेहेंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में शिक्षक मिथलेश कुमार, शिवशंकर प्रसाद,पंकज,अरविन्द एवं शिक्षिका सजिया, अंशु,सवाना आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap