Tranding
Sun, 21 Jun 2026 01:29 PM

सामाजिक सरोकार के साथ मनाई वरिष्ठ समाजसेवी गंगारामजी की पुण्यतिथि

जयपुर। वरिष्ठ समाजसेवी गंगारामजी दर्जी कटोड़ा कुरावदा वालों की चतुर्थ पुण्यतिथि समाजसेवा के कार्य कर सादगी के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष में ज्येष्ठ पुत्र डॉ. ओम प्रकाश टांक, सीताराम टेलर, एडवोकेट घनश्याम टेलर व पौत्र कृष्णा और कुणाल टांक द्वारा पैतृक गांव स्थित चिलयाला बाबा के मंदिर पर तीन सीमेंट की बैंच भेंट कर जन सेवार्थ कार्य किया गया। वहीं पुष्पा देवी ने जन सेवार्थ विभिन्न कार्य कर पति की आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि इस दिन सभी पुत्र पिता की याद में एवं पुण्य आत्म की शांति के लिए समाजसेवा के साथ ही अन्य कई पुण्य कर्म करते आ रहे है। इस अवसर पर उपस्थित राजा राम गुर्जर, नारसिंह गुर्जर सियाराम गुर्जर, सुरज्ञान, महावीर गुर्जर, रतन गुर्जर सहित समस्त ग्रामवासियों ने डॉ. ओपी टांक के इस नेक कार्य की प्रशंसा की।

Karunakar Ram Tripathi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap