Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:36 AM

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,1की हुई मौत,एक घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार की मृत्यु हो गई,और बाइक पर बैठा युवक की बुरी तरह से घायल हो गया,जिसका इलाज चल रहा है।संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि इनरवा बेतिया मुख्य मार्ग में स्थित मैनाटांढ थाना क्षेत्र के मैनाटांढ गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कोअपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले के जांच पड़ताल में जुड़ गई है।घायल युवक का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है,वहीं मृत युवक की पहचान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी, साजन मांझी के 30 वर्षीय पुत्र करण माझी के रूप में की गई है,वहीं घायल युवक की पहचान,मैनाटाढ थाना क्षेत्र का मैनाटांढ गांव निवासी,छटंकी मांझी के 28 वर्ष पुत्र,पप्पू मांझी के रूप में की गई है।

संवाददाता को ग्रामीण बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर कारण मंझि और पप्पू माझी किसी काम से बल्थर थाना की ओर जा रहे थे,इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर अनंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap