Tranding
Thu, 04 Jun 2026 02:58 AM

बाल्मीकि नगर सांसद,सुनील कुशवाहा के सांसद प्रतिनिधि, मनोज कुशवाहा के घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति चिंताजनक।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुशवाहा के सांसद प्रतिनिधि,मनोज कुशवाहा को जोगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित उनके घर में रात्रि समय अपराधी ने घर में घुसकर उनको गोली मार दी, गली की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, आनन फानन में उनका इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया,जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। गोलाबारी की घटना के बाद इलाके में दशरथ का माहौल है।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के हिरासत में लिया है,जिससे शख्ती से पूछताछ की जा रही है। संवाददाता को पता चला है कि मनोज कुशवाहा जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष हैं।अभी उनकी स्थिति दयनीय होने के कारण इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap