Tranding
Sat, 30 May 2026 01:17 PM

स्वाट टीम व उभांव की पुलिस टीम ने डकैती की योजना बना रहे बदमाशों किया गिरफ्तार।

तीन अन्य फरार, 3 तमंचा एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद 

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड, बलिया

स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से उभांव थाना पुलिस ने गुरुवार को तीन लूटेरों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने उभांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक लूटकांड का भी खुलासा कर दिया। साथ ही समूह संचालक से एक अन्य लूटकांड को अंजाम देने की लुटेरों की तैयारी को भी पुलिस ने विफल कर दिया। बलिया एएसपी अनिल कुमार झा ने गुरुवार की शाम 6 बजे बताया कि पुलिस की यह बड़ी सफलता है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उभांव थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग के वेयर हाउस के पास घेराबंदी की और लूट की योजना बना रहे छ लूटेरों को घेर लिया। लेकिन तीन मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने शहबाज ग्राम बिठुआ थाना उभांव, विशाल शाह ग्राम हल्दीरामपुर मठिया थाना उभांव एवं अरविन्द यादव ग्राम सरयां गुलाब राय थाना नगरा निवासी को धर दबोचा। जिनके पास से पुलिस ने तीन अवैध तमंचा, 315 बोर का चार जिंदा कारतूस एवं 29 हजार 4 सौ नगद बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap