Tranding
Fri, 29 May 2026 04:36 AM

यूपी के सोशल मीडिया में चर्चित कार्डियोलॉजी डॉ सर्जन प्रो नीरज कुमार को किया जाएगा सम्मानित।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन एक ऐसे डॉक्टर चर्चा में है जो अपने द्वारा ठीक किए हुए मरीजों का श्रेय मरीजों की इच्छा शक्ति व ईश्वर को देते हैं

और हो भी क्यों ना धरती के भगवान द्वारा जिन मरीजों को इलाज करते हुए, ऑपरेशन कर ठीक किया जाता है उन्हें सुंदरकांड हनुमान चालीसा श्रीमद् भागवत गीता रामायण की धार्मिक किताब पढ़ने को भेंट करते हैं, यह अनूठी सराहनीय चर्चित पहल हृदय रोग संस्थान कानपुर के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजी सर्जन डॉक्टर नीरज कुमार द्वारा की गई है जो आज सोशल मीडिया में अपनी खास चर्चा में है,

डॉ नीरज कुमार ने बताया धार्मिक पवित्र किताबों के पढ़ने से पेशेंट मानसिक रूप से मजबूत होते हैं और इच्छा शक्ति तीव्र होती है, डॉ नीरज ने बताया 1 साल से चला रहे हैं ऑपरेशन के लिए भर्ती होने व छुट्टी होने तक मरीजों द्वारा पवित्र धार्मिक ग्रंथ पढ़ने से एक उनमें अलग प्रसन्नता और खुशी महसूस होती है जो मरीज के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है हृदय रोग का इलाज हो या अन्य बीमारी ट्रीटमेंट,

पेशेंट के बीमारी को रिकवर करने में दवा के साथ उसकी स्वयं की इच्छा शक्ति बहुत काम करती है,

अक्सर देखा जाता है बीमारी का पता चलने के बाद पेशेंट अपने ट्रीटमेंट व्यापार व परिवार को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो जाता है ऐसी स्थितियों में धार्मिक पुस्तकें इम्यूनिटी बूस्टर का कार्य करती हैं जिसका पॉजिटिव असर भी मरीज की सेहत पर पड़ता है, 

प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार की सरायनीय पहल आज हर किसी की जुबान पर है उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा ने कहा प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार की इस पहल की जितनी तारीफ की जाए वह कम है डॉ नीरज कुमार द्वारा अब तक अनगिनत मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया,, कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू ने कहा धरती के भगवान प्रो डॉ नीरज ने यह साबित करने का प्रयास किया है मरीज को वह स्वास्थ् नहीं कर रहे वह ईश्वर के दूत के रूप में काम कर रहे, ऐसी कर्मयोगी डॉक्टर का सम्मान सर्वोपरि है, रोटरी क्लब और राधे राधे रसोई की टीम गौरव तिवारी , दीपक अग्रवाल,राजीव अग्रवाल सुशील चक आदि द्वारा कार्डियोलॉजी सर्जन डॉ नीरज कुमार को सम्मानित किया जाएगा, तथा 

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी प्रदीप गुप्ता, विराट गुप्ता, कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नीरज कुमार को सम्मानित करने की घोषणा की!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap