Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:50 PM
धार्मिक / Jul 21, 2023

सिख समुदाय के लोगों ने मियां साहब को पेश की इस्लामी नये साल की मुबारकबाद।

पूरा सिख समुदाय हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक शांति के स्वरूप मियां साहब के साथ-सरदार जसपाल सिंह

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इमामबाड़ा स्टेट में ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह जी के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों में मियां साहब से मुलाकात करके अंगवस्त्रम ओढाकर,पुष्पगुच्छ देकर इस्लामी नये साल की मुबारकबाद पेश की इस अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक शांति स्वरूप मियां साहब के साथ पूरा सिख समुदाय है क्योंकि यह हमेशा आपसी सौहार्द और भाईचारे की बात करते हैं|

 मियां साहब के प्रतिनिधि मंजूर आलम ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सरदार राजेंद्र सिंह मैनेजर ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर,सरदार हरप्रीत सिंह,श्री अशोक मल्होत्रा,डॉ दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap