Tranding
Sun, 20 Apr 2025 01:09 AM
राजनीति / Oct 05, 2023

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर मोदी सरकार द्वारा कथित रूप से ईडी द्वारा छापा डालकर परेशान करने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने दिया ना। परेशान करने के खिलाफ

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

शास्त्री चौक पर देश के विपक्ष की आवाज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता उत्तरप्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर मोदी सरकार द्वारा कथित रूप से ईडी द्वारा छापा डालकर परेशान करने के खिलाफ जिला प्रभारी प्रवीण यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रवीण यादव ने कहा कि सरकारी एजेंसियों ने भाजपा के मोदी सरकार का पक्ष बनकर बिना सबूत के विपक्षी नेताओं के ऊपर छापा मारकर परेशान कर रही है।

महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार आगामी संसदीय चुनाव में अपनी हार को देखते हुए बौखला गई है। जनता भी अपना मन बना चुकी है मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुकी है। संजय सिंह के वृद्ध पिता को ईडी ने नजरबंद कर रखा है। इस समय देश मे अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बना हुआ है कभी पत्रकार कभी विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

ई हरि ओम ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही कर रही है।

आज के धरना प्रदर्शन में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिसमे मुख्य रूप से हरेंद्र यादव राजेश साहनी इमरान दानिश ऋतु सागर कुंजबिहारी सुशील यादव कौशलेंद्र पांडे राजेश राजभर गोविंद गौतम फुलबदन ज्ञानचंद अमिताभ जयसवाल अजय साहनी ऋषि कपूर बेचन फौजी सुमन्त यादव सहित तमाम नेता गण उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
48

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap