Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:08 PM
अपराध / Jul 22, 2023

फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के आरोप में 03 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में अंजुल चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं- 0248/2023 धारा 34/147/148/149/307/504 भादसं से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. शाहिल कन्नौजिया उर्फ भोले पुत्र सतीश चन्द्र निवासी माधोपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर, 2. आनन्द साहनी पुत्र अशोक साहनी निवासी माधोपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर व 3. सृजन दिब्यान्श पुत्र आशुतोष निवासी नरसिंहपुर निकट विकास पीसीओ थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त शाहिल कन्नौजिया उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट विरूद्ध शाहिल कन्नौजिया उपरोक्त के पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap